लेटेस्ट न्यूज़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अब नहीं मिलेगी राम नगरी अयोध्या में एंट्री? ये चेतावनी किसने दे डाली

UP News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी ने अपना शिविर वाराणसी में जमा लिया है. वह प्रयागराज से वाराणसी आ गए हैं. इसी बीच अयोध्या से उनके लिए चेतावनी जारी कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

Shankaracharya Swami Avimuktheswaranand, Shankaracharya Swami Avimuktheswaranand news, Swami Avimuktheswaranand, up news, ayodhya, cm yogi, up politics
UP News
social share
Google CTA

UP News: आज यूपी तक के खास शो पर्वांचल की बात में हम बात करेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी की. प्रयागराज माघ मेले में हुए विवाद के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बिना स्नान किए प्रयागराज से चले गए. मगर उन्होंने अपना डेरा वाराणसी में जमा लिया. अब उनका शिविर वाराणसी में लगा हुआ है. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से भी उनकी ठनी हुई है. इसी बीच अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर चेतावनी जारी हो गई है.