लेटेस्ट न्यूज़

CBCID के रिटायर्ड दारोगा रामरतन मिश्रा घर पर मरे मिले, माथे पर चोट और घर में फोर्स एंट्री के सबूत नहीं, हुआ क्या?

पंकज श्रीवास्तव

Prayagraj Crime News: प्रयागराज में CBCID के रिटायर्ड दारोगा रामरतन मिश्रा अपने घर पर मरे मिले हैं. इनके साथ जो हुआ है, उसने सभी को चौंका दिया है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj, Prayagraj news, Prayagraj Crime News, Prayagraj Crime, Prayagraj police, up news, up crime, up viral news, प्रयागराज, प्रयागराज न्यूज, प्रयागराज वायरल न्यूज, प्रयागराज क्राइम, यूपी क्राइम, यूपी न्यूज
UP News
social share
google news

Prayagraj News: CBCID के दारोगा रहे रामरतन मिश्रा रिटायरमेंट के बाद प्रयागराज के यमुना नगर जोन के लालपुर में रह रहे थे. वह मूल रूप से लालापुर के चकसूशेर गांव के रहने वाले थे. उनके दोनों बेटे विजय और संजय मुंबई में रहकर जॉब करते हैं. मगर दोनों की पत्नियां पुराने मकान में रहती हैं. ये पुराना मकान उस नए मकान के पास ही है, जहां फिलहाल रामरतन मिश्रा रह रहे थे. मगर अब रामरतन मिश्रा इस दुनिया में नहीं रहे.

बता दें कि रामरतन मिश्रा का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला है. मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतका की पोती रामरतन मिश्रा यानी अपने बाबा से मिलने घर आई. उसने सुबह-सुबह गेट खोलने के लिए आवाज भी दी. मगर अंदर से उसके बाबा की कोई आवाज नहीं आई. फिर जब दूसरे परिजन घर के अंदर गए तो देखा कि उनका शव अंदर पड़ा हुआ था और आस-पास खून ही खून बिखरा हुआ था.

ये भी पढ़ें: हापुड़ की रीता शर्मा की सिर कटी बॉडी घर पर ही मिली, गर्दन और चेहरे पर चाकू के कई निशान, कौन बना हैवान?

माथे पर चोट के निशान

बताया जा रहा है कि मृतक के माथे पर चोट के निशान हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. लूट, पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत दुश्मनी के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है. मामला पूर्व दारोगा से जुड़ा हुआ है. ऐसे में पुलिस पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

घर में फोर्स एंट्री के सबूत नहीं…

इस मामले को लेकर (डीसीपी यमुना नगर जोन) विवेक चंद्र यादव ने बताया, जांच में घर में किसी फोर्स एंट्री की बात सामने नहीं आई है. बुजुर्ग की हत्या को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है. इसी के साथ पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी कब्जे में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही केस का खुलासा कर देगी.