जिस काम के लिए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़े थे BJP विधायक बृजभूषण राजपूत, उसका पूरा सच खुल गया!
Mahoba Jal Jeevan Mission: महोबा जिले में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन और सड़क निर्माण परियोजनाओं में भारी गड़बड़ी सामने आई. चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को रोककर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

Mahoba Jal Jeevan Mission: महोबा जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुए विवाद का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. योगी सरकार के खास मंत्री से पार्टी के ही विधायक की इस भिड़ंत ने सबको सकते में डाल दिया था. इसके बाद यूपी Tak की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर हकीकत टटोली. रिपोर्ट में सामने आया है कि सरकारी आंकड़ों और जमीनी सच्चाई में काफी बड़ा अंतर है.