लेटेस्ट न्यूज़

अक्षरा सिंह के 'चुम्मा चुम्मा लेला राजा जी' गाने ने मचाया तहलका, एक्ट्रेस के कातिला अंदाज पर फैंस हुए फिदा

Akshara Singh New Song: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' सोशल मीडिया पर वायरल. कल्पना पटवारी के सुपरहिट गाने के रीमेक में अक्षरा के कातिलाना डांस मूव्स ने उड़ाए होश.

ADVERTISEMENT

Akshara Singh New Song
Akshara Singh New Song
social share
google news

Akshara Singh New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी', जिसने रिलीज होते ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर गर्दा उड़ा दिया है. अक्षरा सिंह का यह नया गाना दरअसल एक रीमेक है. एक वक्त में इस गाने को भोजपुरी की दिग्गज सिंगर कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी थी. यह गाना आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. अब अक्षरा सिंह ने इसे अपने अंदाज में पेश किया है. गाने में अक्षरा के जबरदस्त डांस मूव्स और कातिलाना एक्सप्रेशंस फैंस को अपना कायल बना रहे हैं.