लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Murder Case: बलिया में श्री राम पांडे हत्याकांड में गरमाई राजनीति, सपा ने पुलिस को दी 48 घंटे की चेतावनी

Ballia News: रेवती के चर्चित श्रीराम पांडे हत्याकांड में गरमाई सियासत. समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस पर मुख्य आरोपियों को बचाने और सत्ताधारी विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है. सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित रेवती नगर पंचायत के चर्चित श्रीराम पांडे हत्याकांड में राजनीतिक मोड़ आ गया है.समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.बांसडीह विधानसभा के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक बलिया को एक मांग पत्र सौंपा है. पत्र के माध्यम से 27 मार्च 2026 को हुई श्रीराम पांडे की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक केवल एक आरोपी रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया है.