लेटेस्ट न्यूज़

लव मैरिज के बाद निशा-सोनू रात में साथ थे मगर सुबह वो उठा नहीं... फिर देवर मोनू और उसकी भाभी के इस सच ने सभी को हिला दिया

Banda Crime News: बांदा में देवर से अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति सोनू की गला दबाकर हत्या की. पुलिस ने आरोपी पत्नी और देवर को किया गिरफ्तार. सूरत से दो दिन पहले लौटे पति को रास्ते से हटाने के लिए रची गई थी खौफनाक साजिश.

ADVERTISEMENT

Banda Crime News
Banda Crime News
social share
google news

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी निशा ने अपने देवर संग मिलकर पति सोनू की हत्या कर दी. इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है. दरअसल, निशा के उसके देवर मोनू संग संबंध बन गए थे. दोनों के इस रिश्ते के बीच सोनू रूकावट बन रहा था. इसी खुन्नस में आकर दोनों ने मिलकर सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी. इस मामले के सामने आने से गांव में हड़कंप मचा है. वहीं बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है.