लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं तेज-तर्रार IPS चारू निगम जिन्होंने दरोगा को हड़काया और कहा- तुम ही बोल लो यार

IPS Charu Nigam Viral Video: सुल्तानपुर जिले में बढ़ते अपराध के बीच SP चारू निगम का दरोगा को टोकने वाला वीडियो वायरल. जानिए IIT रुड़की से पढ़ी 2014 बैच की इस तेज-तर्रार IPS अधिकारी की कहानी जिन्होंने औरैया में दरोगा के घर से पकड़ी थी 50 किलो चांदी.

ADVERTISEMENT

IPS Charu Nigam
IPS Charu Nigam
social share
google news

IPS Charu Nigam Viral Video: IPS चारू निगम अपने तेज-तर्रार अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वह इन दिनों सुल्तानपुर में पुलिस अधिक्षक के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह दरोगा को बोलती नजर आ रही हैं कि 'तुम ही बोल लो यार.' IPS चारू निगम का यह वीडियो वायरल होते ही वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. खबर में आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और IPS चारू निगम कौन हैं?