IITian बाबा ने कर ली शादी, कौन हैं अभय सिंह की दुल्हनिया?
ADVERTISEMENT
प्रयागराज कुंभ में वायरल हुए IITian बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है. वह अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ पहली बार झज्जर पहुंचे। जानें उनकी लव स्टोरी और 'श्री यूनिवर्सिटी' के विजन के बारे में.
IITian Baba Abhay Singh Marriage: प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए 'IITian बाबा' यानी अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी आध्यात्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उनके जीवन की नई शुरुआत है. अभय सिंह ने शादी कर ली है और अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ पहली बार अपने पैतृक शहर झज्जर पहुंचे, जहां उन्हें देखने वालों का तांता लग गया.