लेटेस्ट न्यूज़

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए उम्मीदवार, देखें किसे-किसे मिले टिकट

UP MLC Elections 2026: उत्तर प्रदेश में आगामी दिसंबर 2026 में होने वाले 11 विधान परिषद (MLC) सीटों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पत्ते खोल दिए हैं.

ADVERTISEMENT

up mlc election 2026, bjp mlc candidates list, up विधान परिषद चुनाव, up mlc candidates announced, bjp legislative council seats,
UP MLC Election 2026 (Photo: Representational))
social share
Google CTA

UP MLC Election 2026 News: उत्तर प्रदेश में आगामी दिसंबर 2026 में होने वाले 11 विधान परिषद (MLC) सीटों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. रविवार शाम केंद्रीय चुनाव समिति की हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी के महासचिव अरुण कुमार सिंह ने 5 प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी. भाजपा ने इस बार कोई नया प्रयोग न करते हुए अपने सभी मौजूदा विधान परिषद सदस्यों को ही दोबारा मैदान में उतारा है. इस लिस्ट में 2 स्नातक और 3 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार शामिल हैं. गौरतलब है कि इन प्रत्याशियों को करीब 6 महीने पहले ही हरी झंडी मिलने का इशारा मिल गया था, जिसके बाद से ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता बनाने और चुनावी कार्यालय खोलने की तैयारियों में जुटे हुए थे. दूसरी तरफ, लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस MLC चुनाव में अलग-अलग राह पर हैं और दोनों ही दल महीनों पहले अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं.