वजीरगंज पुलिस ने 13 वर्षीय लापता छात्र को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह
Gonda News: गोंडा: वजीरगंज पुलिस ने घर से लापता 13 वर्षीय छात्र शिवांश मौर्य को त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया. कक्षा 7 का छात्र 6 अप्रैल की शाम साइकिल लेकर निकला था और वापस नहीं लौटा. पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बालक को पवन सिंह आर्मी ढाबा के पास से ढूंढ निकाला और परिजनों के सुपुर्द किया.
ADVERTISEMENT

Gonda News
Gonda News: गोंडा: वजीरगंज क्षेत्र में घर से लापता हुए 13 वर्षीय छात्र को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार, जलालपुर चढ़ौवा निवासी असरेखा मौर्य पत्नी सुरेंद्र मौर्य ने थाना वजीरगंज में सूचना दी कि उनका पुत्र शिवांश मौर्य, जो कक्षा 7 का छात्र है और एक्सीलेंट स्कूल बधवा में पढ़ाई करता है. 6 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 4 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.