UP Weather: यूपी में असमय बारिश के कहर पर सीएम योगी ने डीएम से मांगी रिपोर्ट, इस टोल फ्री नंबर पर किसान दें सूचना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असमय बारिश से प्रभावित किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं. फसल नुकसान का संयुक्त सर्वे शुरू, किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करें शिकायत.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हुई असमय बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी जिलाधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि आपदा की स्थिति में किसानों पर इसका न्यूनतम असर होना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.