सीएम योगी ने किया भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ, 22 करोड़ के जीर्णोद्धार कार्यों का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अप्रैल को भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे. 22 करोड़ से हुए जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण और कलाकारों का सम्मान होगा.
ADVERTISEMENT

CM Yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 5 अप्रैल को भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह' का भव्य शुभारंभ किया. यह कार्यक्रम अकादमी परिसर स्थित राज बिसारिया प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ.