लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 और अनुदेशकों का 17000 करने पर लगी मुहर, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलेरी

UP Cabinet Update: यूपी कैबिनेट ने शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18,000 और अनुदेशकों का 17,000 रुपये कर दिया है. 1 मई से लागू होगा नया मानदेय. जानें शिक्षा मित्र और अनुदेशक कौन होते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Cabinet Update
UP Cabinet Update
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस बैठक का सबसे बड़ा निर्णय प्रदेश के लाखों शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के हित में लिया गया है. सरकार ने इनके मानदेय में लगभग दो गुना वृद्धि करने का फैसला किया है.