ज्योति मौर्य से मिलने उनके दफ्तर पहुंची यूपी Tak की टीम, ऑफ कैमरा ADM ने पति आलोक मौर्य को लेकर कही ये बात
गाजियाबाद: एडीएम ज्योति मौर्य और पति आलोक मौर्य के बीच सुलह के दावों पर सस्पेंस बरकरार। आलोक मौर्य के 'एक साथ रहने' के बयान के बाद यूपी तक की टीम गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पहुंची. खबर में जानें ज्योति मौर्य ने क्या कुछ कहा.
ADVERTISEMENT

ADM Jyoti Maurya and Alok Maurya
Jyoti Maurya ADM Ghaziabad: एडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में आलोक मौर्य ने मीडिया में बयान देकर दावा किया कि उनके और ज्योति के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है और वे एक साथ रह रहे हैं. इस दावे की हकीकत जानने के लिए यूपी Tak की टीम गाजियाबाद के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची.ज्योति मौर्य वर्तमान में अपर जिलाधिकारी (ADM) के पद पर तैनात हैं.