लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में बड़ी कार्रवाई, एंटी नारकोटिक्स टीम ने 26 कट्टों में भरा लाखों का डोडा पाउडर पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

Mathura News Today: मथुरा: एंटी नारकोटिक्स और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3.5 कुंतल डोडा पाउडर बरामद. थाना राया क्षेत्र में ट्रक से तस्करी कर ले जाई जा रही इस खेप की कीमत 16 लाख रुपये आंकी गई है.

ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News
social share
google news

Mathura News Today: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टीम और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. टीम ने एक ट्रक से भारी मात्रा में 3.5 कुंतल डोडा पाउडर बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रूपये आंकी गई है.