लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी में बाइक फिसलने से महिला की दर्दनाक मौत, पति-बेटी बाल-बाल बचे तो पता चली झाड़फूंक वाली बात

Amethi Road Accident: अमेठी के बाजार शुकुल क्षेत्र के किसनी गांव के पास सड़क पर फैली मोरंग की वजह से बाइक फिसलने से दर्दनाक हादसा. दो माह की बीमार बच्ची का झाड़-फूंक कराने जा रही 27 वर्षीय करिश्मा की मौके पर ही मौत.जबकि पति और मासूम बच्ची बाल-बाल बचे.

ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi News
social share
google news

Amethi Road Accident: अमेठी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पति और मासूम बच्ची के साथ बाइक से जा रही एक महिला की बाइक से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में बच्ची और उसका पति बाल-बाल बच गए.बताया जा रहा है कि सड़क पर पड़ी मोरंग में बाइक फिसलने के कारण यह हादसा हुआ है.फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गई.