लेटेस्ट न्यूज़

ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक के बीच नहीं हुई है कोई सुलह, 2 महीने में हो जाएगा तलाक? PCS अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

ADVERTISEMENT

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य ने पति आलोक मौर्य के साथ सुलह की खबरों को नकारा है. ज्योति के अनुसार 2 महीने में तलाक की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. क्या है पूरा विवाद.

social share
Google CTA

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्या के बीच रिश्तों में नरमी और सुलह की खबरें चल रही थीं. इन खबरों पर अब ज्योति मौर्य का रिएक्शन सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति मौर्य को नहीं पता कि इस तरह की बातें कहां से और क्यों फैलाई जा रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और आलोक के बीच तलाक की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और अगले 2 महीनों के भीतर यह रिश्ता कानूनी तौर पर पूरी तरह खत्म हो जाएगा.