Saharanpur Crime News: गंगोह पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, लापरवाही से हुई थी दो मजदूरों की मौत
Saharanpur Firecracker Factory Blast News: सहारनपुर के गंगोह पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, क्षमता से अधिक विस्फोटक रखने और प्रतिबंधित पटाखों के निर्माण के आरोप सामने आए हैं. हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई, जबकि दो अब भी लापता हैं.
ADVERTISEMENT

गंगोह पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, लापरवाही से हुई थी दो मजदूरों की मौत
Saharanpur News: थाना गंगोह क्षेत्र में स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक एवं वांछित अभियुक्त हसन पुत्र नौसेर अली को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर लाइसेंस की निर्धारित सीमा से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने, प्रतिबंधित पटाखों का निर्माण कराने तथा फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों की जान को जोखिम में डालने का आरोप है.
