लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Crime News: महाराष्ट्र से पीछा करते हुए रायबरेली पहुँचा दरिंदा, इंस्टाग्राम पर दोस्ती, एडिटेड फोटो से ब्लैकमेलिंग और फिर महिला से दुष्कर्म

Raebareli Rape Case News: रायबरेली में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महाराष्ट्र से आया आरोपी पीड़िता के गांव पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.

ADVERTISEMENT

महाराष्ट्र से पीछा करते हुए रायबरेली पहुँचा दरिंदा, इंस्टाग्राम पर दोस्ती, एडिटेड फोटो से ब्लैकमेलिंग और फिर महिला से दुष्कर्म
महाराष्ट्र से पीछा करते हुए रायबरेली पहुँचा दरिंदा, इंस्टाग्राम पर दोस्ती, एडिटेड फोटो से ब्लैकमेलिंग और फिर महिला से दुष्कर्म
social share
Google CTA

Raebareli News: सोशल मीडिया पर शुरू हुई सिरफिरे आशिक की दीवानगी इस कदर बढ़ गई कि वह महाराष्ट्र से पीड़ित महिला के गांव तक पहुंच गया और मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला. हालांकि, कानून के लंबे हाथों से आरोपी ज्यादा दिन बच नहीं सका. गुरबख्शगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले वांछित आरोपी को धर दबोचा है.