चित्रकूट में NEET छात्रा से रेप का मुख्य आरोपी जितेन्द्र का हुआ एनकाउंटर, 50 हजार का था इनामी
चित्रकूट में 20 साल की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ. पुलिस का कहना है कि मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT

Chitrakoot Gangrape Case
Chitrakoot Gangrape Case: चित्रकूट में 20 साल की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. वारदात के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में बहिलपुरवा थाने के सिपाही राघवेंद्र भी घायल हो गए. जिसके बाद दोनों को पहले नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
