लेटेस्ट न्यूज़

Gonda Civic Issue News: कीचड़ में कैद अंबेडकर नगर, जलभराव से थमी जिंदगी, आंदोलन की चेतावनी

Gonda Waterlogging News: गोंडा के कर्नलगंज स्थित वार्ड नंबर 5 अंबेडकर नगर में जलभराव और कीचड़ से लोगों का जनजीवन प्रभावित है. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

कीचड़ में कैद अंबेडकर नगर, जलभराव से थमी जिंदगी, आंदोलन की चेतावनी
कीचड़ में कैद अंबेडकर नगर, जलभराव से थमी जिंदगी, आंदोलन की चेतावनी
social share
Google CTA

Gonda News: नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के वार्ड नंबर 5 अंबेडकर नगर (पिपरी) में जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है. सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है.