लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki Flood News: नेपाल से छोड़े गए 2.54 लाख क्यूसेक पानी का असर आज, सरयू के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट

Barabanki Saryu River News: बाराबंकी में नेपाल के शारदा और गिरिजा बैराज से छोड़े गए 2.54 लाख क्यूसेक पानी का असर रविवार को सरयू नदी पर दिख सकता है. नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर नीचे है. प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर तटवर्ती गांवों की निगरानी तेज कर दी है.

ADVERTISEMENT

नेपाल से छोड़े गए 2.54 लाख क्यूसेक पानी का असर आज, सरयू के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट
नेपाल से छोड़े गए 2.54 लाख क्यूसेक पानी का असर आज, सरयू के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट
social share
Google CTA

Barabankbi News: नेपाल स्थित शारदा और गिरिजा बैराज से कुल 2.54 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बीच बाराबंकी के रामनगर तहसील के घाघरा घाट स्थित एल्गिन ब्रिज पर सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर रविवार को खतरे के लाल निशान से नीचे दर्ज किया गया.