लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Flood News: रायबरेली में गंगा के रौद्र रूप से कटरी में हाहाकार, सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न, ग्रामीणों पर पलायन का खतरा

Raebareli Ganga Flood News: रायबरेली में गंगा का बढ़ता जलस्तर डलमऊ के कटरी क्षेत्रों पर भारी पड़ रहा है. सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं और कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. प्रशासन ने स्नान घाटों पर गोताखोर और पुलिस तैनात कर श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में गंगा के रौद्र रूप से कटरी में हाहाकार, सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न, ग्रामीणों पर पलायन का खतरा
रायबरेली में गंगा के रौद्र रूप से कटरी में हाहाकार, सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न, ग्रामीणों पर पलायन का खतरा
social share
Google CTA

Raebareli News: पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है. गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने डलमऊ के कटरी क्षेत्रों में तबाही मचानी शुरू कर दी है. उफान मारती नदी के पानी में किसानों की लहलहाती फसलें डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों के माथे पर चिंता की गहरी लकीरें खिंच गई हैं यदि जलस्तर में बढ़ोतरी का यह सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो तराई के दर्जनों गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.