कांवड़ यात्रा को यूपी सरकार बनाएगी आसान, श्रद्धालुओं के लिए 30 जुलाई से इन रूट पर चलाएगी 300 अतिरिक्त रोडवेज बसें
UP Kanwar Yatra: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. 30 जुलाई से हरिद्वार समेत राज्य के प्रमुख मार्गों पर 300 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूप को भी स्थापित किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

AI Generated Kanwar Yatra
UP Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और आरामदायक बनाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार सहित देश के प्रमुख मार्गों पर करीब 300 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी. कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों की रफ्तार पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी, इसके साथ ही बस चालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी किया जाएगा. प्रदेश की सरकार यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम को भी स्थापित करेगी.
