Saharanpur Hospital News: तीन माह से वेतन बकाया, सफाई कर्मचारियों के आंदोलन से जिला अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित
Saharanpur District Hospital Strike News: सहारनपुर जिला अस्पताल में तीन माह से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया. हड़ताल के कारण पिछले 24 घंटे से सफाई व्यवस्था प्रभावित है, जिससे वार्डों और इमरजेंसी में गंदगी बढ़ गई. कर्मचारियों ने बकाया वेतन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT

तीन माह से वेतन बकाया, सफाई कर्मचारियों के आंदोलन से जिला अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित
Saharanpur News: सहारनपुर जिला अस्पताल में वेतन भुगतान में देरी से नाराज सफाई कर्मचारियों ने सीएमएस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले 24 घंटे से अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है, जिससे वार्डों और इमरजेंसी क्षेत्र में गंदगी बढ़ने लगी है. इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
