लेटेस्ट न्यूज़

सेहत बनाने निकले थे मौत से हो गई मुलाकात, रायबरेली में तेज रफ्तार का खूनी खेल!

Raebareli News: रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के सलोन मार्ग पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा। मॉर्निंग वॉक पर निकले 55 वर्षीय किसान अजय बहादुर सिंह को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचली. टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News
social share
google news

Raebareli News: यूपी के रायबरेली में सुबह एक हंसते-खेलते परिवार के लिए काल बनकर आई. जगतपुर थाना क्षेत्र के सलोन संपर्क मार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई. जब सुबह की ताजी हवा लेने निकले एक किसान को मौत ने अपनी आगोश में ले लिया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने किसान को ऐसी टक्कर मारी कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन समेत रफूचक्कर हो गया.