लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- 9 साल में नहीं बढ़ा कोई नया टैक्स, अर्थव्यवस्था हुई तीन गुना, पुलिस को दिए अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश

ADVERTISEMENT

सीएम योगी ने गोरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था और टैक्स नीति पर कहा कि टैक्स व्यापारी दे सकें और पुलिस सुरक्षा मजबूत रखे। उन्होंने अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कारवाई और लोगों के हित की बात कही।

social share
google news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर में प्रबुद्ध युवाओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास का नया मॉडल पेश किया. उन्होंने जहाँ एक ओर व्यापारियों और आम जनता को टैक्स में राहत देने की बात कही, वहीं दूसरी ओर अपराधियों को चेतावनी देते हुए पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए.