लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में आतंकी को ही पुलिस ने दे दी थी क्लीनचिट! सामने आया खौफनाक सच तो हुआ ये एक्शन

यूपी एटीएस ने साकिब उर्फ डेविल समेत 4 आतंकियों को गिरफ्तार कर रेलवे सिग्नल उड़ाने की साजिश का खुलासा किया है. इस दौरान बिजनौर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने मुख्य आरोपी आकिब को क्लीन चिट दी थी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश में सुरक्षा तंत्र को चकमा देकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. यह मामला मेरठ के आकिब खान से जुड़ा है, जिसने दुबई में बैठकर सोशल मीडिया पर AK-47 लहराते हुए वीडियो बनाया था. बिजनौर पुलिस ने इस मामले में भारी लापरवाही बरतते हुए जांच बंद कर दी थी, लेकिन अब यूपी एटीएस ने लखनऊ से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर इस पूरे नेटवर्क की पोल खोल दी है.