UP Weather Update: यूपी के मौसम के लिए अगले 48 से 72 घंटे अहम, इन जिलों में IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का तगड़ा अलर्ट
UP Weather Update: आईएमडी ने यूपी के मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है. मौमस विभाग ने अगले 48 से 72 घंटे यूपी वेदर के लिए काफी अहम बताए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम इस समय हर किसी को चौंका रहा है. अप्रैल में जहां गर्मी लोगों को परेशान करना शुरू कर देती है, उसी अप्रैल में गर्मी की जगह बारिश देखने को मिल रही है. अप्रैल में अगस्त जैसा मौसम लग रहा है. इसी बीच यूपी के वेदर को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग का अलर्ट सामने आया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले 48 से 72 घंटों के बीच यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान यूपी के अधिकांश हिस्सों का मौसम बदल जाएगा. कई जिलों में तेज हवाएं चलेगी और तेज गरज के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है.