चंदौली में पत्नी का कत्ल कर बोरे में भरा शव, 50 किमी दूर जंगल में फेंकने वाले पति का हुआ ये हाल
Chandouli Murder News: उत्तर प्रदेश के चंदौली में पति गौतम ने पत्नी सोनी की लोहे की रॉड से मारकर हत्या की और शव जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT
चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है.