Bareilly Dog Menace: बरेली में खूंखार आवारा कुत्ते का आतंक! एक ही परिवार के तीन लोगों को काटा, मोहल्ले में दहशत
Bareilly Dog Attack: बरेली के कुंवरपुर में आवारा कुत्ते ने मचाया कोहराम. एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 12 लोगों को काटा. नगर निगम की लापरवाही से स्थानीय लोग दहशत में.
ADVERTISEMENT

बरेली जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताज़ा मामला थाना किला क्षेत्र के कुंवरपुर मोहल्ले का है, जहां लक्ष्मीनारायण मार्ग वाली गली में एक खूंखार आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को काट चुका है, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है.