लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में हनुमान जन्मोत्सव पर हिंदू रक्षा दल की झांकी पर बवाल, पिंकी चौधरी का ये बयान हुआ वायरल

गाजियाबाद के लोनी में हिंदू रक्षा दल की शोभा यात्रा में 'लव जिहाद' की झांकी पर विवाद शुरू हो गया है. अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मुकदमों को योद्धाओं का गहना बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

गाजियाबाद के लोनी इलाके में 5 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हिंदू रक्षा दल द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा सुर्खियों में है. इस यात्रा में प्रदर्शित एक झांकी, जिसमें लव जिहाद को हिंसक और विभत्स तरीके से दिखाया गया उसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. झांकी में एक व्यक्ति को टोपी और दाढ़ी में हाथ में तलवार लिए दिखाया गया था, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है.