लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसने वाले सरबजीत सिंह का इतिहास आया सामने, इसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?

ADVERTISEMENT

दिल्ली विधानसभा में 6 अप्रैल को पीलीभीत के सर्वजीत सिंह ने कार से गेट तोड़कर घुसने की कोशिश की. परिजनों का दावा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और पीएम मोदी से मिलना चाहता था.

social share
Google CTA

6 अप्रैल की दोपहर दिल्ली विधानसभा में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब यूपी नंबर की एक कार अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर जा घुसी. मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. जांच में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के थाना सेरामऊ उत्तरी स्थित सिंहपुर गांव के निवासी सर्वजीत सिंह के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही यूपी पुलिस और एसओजी (SOG) की टीमें पीलीभीत में आरोपी के घर पहुंचकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं.