अगर 2026 में नहीं हुए पंचायत चुनाव तो यूपी सरकार के पास हैं ये दो रास्ते, क्या होगा फिर?
यूपी तक के शो 'आज का यूपी' में देखें पंचायत चुनाव 2026 के टलने के संकेत, अंबेडकर जयंती पर सपा-भाजपा की सियासी जंग और मूर्तियों के सौंदर्यीकरण पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान.
ADVERTISEMENT
यूपी Tak का खास शो आज का यूपी राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचलों का सटीक विश्लेषण लेकर आता है. आज के अंक में हम उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों पर चर्चा करेंगे. पहली खबर पंचायत चुनावों के भविष्य से जुड़ी है, जिसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि अब ये चुनाव 2026 के बजाय 2027 में ही संभव होंगे. दूसरी खबर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर है, जहाँ भाजपा और समाजवादी पार्टी दलित मतदाताओं को साधने के लिए बड़े आयोजनों की होड़ में हैं. वहीं, तीसरी बड़ी खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस नए ऐलान की है, जिसके तहत प्रदेश भर में बाबा साहब की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण और संरक्षण का विशेष अभियान चलाया जाएगा.