UPTak Baithak Logo

CM योगी ने रवि किशन पर चुटकी लेते हुए क्यों कहा- 'काम धाम आता नहीं था', Video वायरल

ADVERTISEMENT

गोरखपुर में युवा महोत्सव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन पर चुटकी ली और यूपी फिल्म सिटी के शिलान्यास को लेकर बड़ा अपडेट दिया.

social share
google news

गोरखपुर में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि रवि किशन घर की मार से बचने के लिए मुंबई भाग गए थे. सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें तब कुछ काम-धाम आता नहीं था, इसलिए उन्होंने सोचा कि चलो फिल्मों में ही काम कर लिया जाए. हालांकि, मुख्यमंत्री ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए यह भी कहा कि रवि किशन अपनी लगन से आज एक सफल कलाकार बन गए हैं, लेकिन हर युवा ऐसा नहीं कर पाता.