यूपी में लेखपाल परीक्षा विवाद ने पकड़ा तूल, प्रयागराज में छात्रों ने शुरू किया बड़ा आंदोलन
ADVERTISEMENT
UP Lekhpal Exam Protest: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और स्कोर कार्ड जारी न होने को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. प्रयागराज और लखनऊ समेत कई शहरों में छात्रों और शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकालकर पारदर्शी परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
UP Lekhpal Exam Protest: यूपी में लेखपाल भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली के आरोपों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान कई जगहों पर समय का उल्लंघन, पेपर लीक जैसी शिकायतें सामने आईं, साथ ही स्कोर कार्ड जारी न होने से उनका आक्रोश बढ़ गया है. इस आंदोलन में कई जगहों पर शिक्षक भी शामिल हुए और उन्होंने भी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई. छात्रों ने इसे केवल अपनी नहीं बल्कि एक निष्पक्ष और न्यायपूर्ण भर्ती व्यवस्था की लड़ाई बताया है.
