UPTak Baithak Logo

Opinion: गन्ना किसानों को 3.22 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान, महाराष्ट्र-कर्नाटक को पछाड़ यूपी बना अव्वल

उत्तर प्रदेश में बीते नौ वर्षों में किसानों, खासकर गन्ना किसानों के हित में कई बड़े कदम उठाए गए. 3.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि और किसान-केंद्रित नीतियों ने खेती को लाभकारी बनाते हुए किसानों के भरोसे और समृद्धि को नई मजबूती दी है.

ADVERTISEMENT

UP agriculture development
UP agriculture development
social share
google news

Opinion: किसी भी राज्य के विकास की सार्थकता तब है जब वहां के किसानों के चेहरों पर खुशहाली दिखाई दे और ऐसा तभी संभव है जब कोई सत्ता विकास की धुरी में गांव, खेत और किसानों को रखती है. राज्य की नीतियां जब किसान केंद्रित होती हैं, तो यह पूरे राष्ट्र की आत्मा को सशक्त करती हैं. ऐसा इसलिए कि खेती सिर्फ उत्पादन की प्रक्रिया ही नहीं है, बल्कि जीवन, संस्कृति और सभ्यता की निरंतरता का आधार है. इस दृष्टि से देखें तो उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों के दौरान किसानों के लिए जो भी कदम उठाए गए, वह सिर्फ एक सरकार का संकल्प ही नहीं, एक राज्य के समग्र विकास की आधार दृष्टि हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद ही किसानों की कर्ज माफी कर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी थीं और बाद में विशेष तौर पर गन्ना किसानों के हित में जो भी फैसले किए गए, उन्होंने राज्य को पूरे देश में अग्रणी पंक्ति में ला खड़ा किया.