Lekhpal Paper Leak: प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों के बीच सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, फिर ये सब कहा
ADVERTISEMENT
प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाला. छात्रों ने री-एग्जाम और स्कोर कार्ड जारी करने की मांग करते हुए सरकार और आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया.
Lekhpal Bharti Exam: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर कथित पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बीच अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में 29 मई की शाम प्रयागराज में सैकड़ों प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने मोमबत्तियां, तिरंगा और पोस्टर लेकर कैंडल मार्च निकाला और री-एग्जाम कराओ और धांधली नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए.
