गाजियाबाद में 17 साल के हिंदू लड़के सूर्या को 4-5 लड़कों ने समझौते के लिए बुलाया फिर चाकुओं से गोद डाला! पूरा मामला होश उड़ा देगा
Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब इस घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है.
ADVERTISEMENT

सूर्या, मृतक (फाइल फोटो)
Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब इस घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है. वीडियो में 4-5 युवक सूर्या को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद उस पर हमला किया जाता है. घटना 28 मई की बताई जा रही है. सूर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. परिजनों का आरोप है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं बल्कि पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी.
