उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल… क्या 2026 में हो जाएंगे यूपी विधानसभा चुनाव? सामने आई ये इनसाइड स्टोरी
Aaj Ka UP: यूपी तक के खास शो में देखें उत्तर प्रदेश चुनाव वक्त से पहले होने की पूरी इनसाइड स्टोरी. जानिए क्यों फरवरी-मार्च के बजाय नवंबर-दिसंबर में ही चुनाव होने की चर्चा तेज है और क्या है जनगणना का पूरा गणित.
ADVERTISEMENT

Aaj Ka UP: यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक और प्रशासनिक हलचलों का सटीक विश्लेषण लेकर हाजिर है.। आज के इस खास एपिसोड में हम उत्तर प्रदेश की सियासत को गरमाने वाली तीन सबसे बड़ी खबरों का विश्लेषण कर रहे हैं. इस शो की पहली बड़ी खबर देश में होने वाली आगामी डिजिटल और फिजिकल जनगणना (सेंसस) से जुड़ी है जिसके चलते उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को वक्त से पहले यानी इसी साल कराए जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. दूसरी बड़ी खबर के रूप में हम उन मुख्य प्रशासनिक और तकनीकी कारणों पर रोशनी डाल रहे हैं, जिनकी वजह से चुनाव आयोग फरवरी-मार्च के बजाय नवंबर-दिसंबर में चुनाव कराने पर मंथन कर सकता है. वहीं शो की तीसरी बड़ी खबर के अंतर्गत इस संभावित 'अर्ली पोल' को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों की तैयारियों और इसके चुनावी नफे-नुकसान का पूरा राजनीतिक विश्लेषण किया गया है.
