शाहजहांपुर में पुलिस टीम पर बड़ा हमला, फर्जी लोन जांच करने पहुंचे दरोगा की वर्दी फाड़कर बदमाशों ने चलाई गोलियां
ADVERTISEMENT
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में फर्जी लोन की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ. आरोपियों ने दरोगा से बदसलूकी करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी और फायरिंग कर फरार हो गए. इस घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की वर्दी और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. तिलहर थाना क्षेत्र के बंधीचक गांव में फर्जी लोन की जांच करने पहुंचे एक दरोगा और उनकी टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया. आरोप है कि न सिर्फ पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की गई बल्कि दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी गई और बाद में जानलेवा फायरिंग कर आरोपी मौके से फरार हो गए.
