मैं दरोगा हूं, ससुर ने मेरा रेप किया, FIR नहीं लिखी गई... लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी को ही 4 दिन तक दौड़ाया गया!
Lucknow Crime News: लखनऊ में तैनात महिला दरोगा ने पति और ससुराल वालों पर रेप, जहर देकर मारने की कोशिश और फायरिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया एक खौफनाक मामला चर्चा में बना हुआ है. प्रयागराज में तैनात एक महिला दरोगा ने अपने ससुर पर बंधक बनाकर जबरन रेप करने का आरोप लगाया है. आरोप के मुताबिक, महिला दरोगा का पति उसे जहर देकर मारने की कोशिश भी कर चुका है. पीड़िता का कहना है कि इतना सब होने के बावजूद भी स्थानीय पुलिस ने चार दिनों तक उसकी कोई सुनवाई नहीं की. लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
