Bareilly Power Crisis: डीएम का सख्त निर्देश, लोकल फाल्ट ठीक करने में न हो लापरवाही
Bareilly news: भीषण गर्मी और बिजली कटौती से परेशान बरेली वासियों को राहत देते हुए डीएम अविनाश सिंह ने सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने बिजली विभाग को लोकल फाल्ट तुरंत ठीक करने और किसी भी शटडाउन से पूर्व जनता को सूचित करने का आदेश दिया है ताकि आम लोगों व किसानों को राहत मिल सके.
ADVERTISEMENT

Bareilly DM on Power Cut
Bareilly news: डीएम का सख्त निर्देश: लोकल फाल्ट ठीक करने में न हो लापरवाही, शटडाउन से पहले दें सूचना डीएम अविनाश सिंह ने बिजली विभाग को लोकल फाल्ट तुरंत ठीक करने और शटडाउन से पहले जनता को सूचना देने के सख्त निर्देश दिए हैं. भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों और किसानों की परेशानी बढ़ने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है.
