UPTak Baithak Logo

SP महिला नेता गार्गी पटेल को घर में घसीट-घसीटकर पीटा? वायरल वीडियो ने मचा दिया बवाल

ADVERTISEMENT

Gargi Patel Attack Case: चंदौली में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के साथ कथित मारपीट का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद सियासी बवाल मच गया है. प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्यारेलाल यादव के परिवार पर आरोप लगे हैं.

social share
google news

Gargi Patel Attack Case: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से सामने आई एक मारपीट की घटना ने न सिर्फ पूर्वांचल बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मचा दी है. समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के साथ उनके ही घर में घुसकर कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला अब सियासी रंग ले चुका है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला सुरक्षा, पिछड़ों की राजनीति और समाजवादी पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर सवाल उठने लगे हैं. मामला इतना तूल पकड़ चुका है कि इसकी गूंज लखनऊ तक सुनाई दी और विपक्षी दलों ने सपा नेतृत्व को निशाने पर लेना शुरू कर दिया.