Saharanpur Temple Accident: शाकंभरी देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा, तेज जलप्रवाह में 2 महिलाएं बहीं, DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
DM SSP Saharanpur: माँ शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में देर रात आए तेज जलप्रवाह ने दो महिलाओं की जान ले ली. हादसे के बाद डीएम और एसएसपी ने मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

Shakambhari Devi Temple
DM SSP Saharanpur: सहारनपुर के माँ शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में देर रात तेज जलप्रवाह आने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाएं बह गईं. प्रशासन और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. मौसम विभाग के अलर्ट के चलते प्रशासन पहले से सतर्क था और लगातार श्रद्धालुओं को सुरक्षित रहने की चेतावनी दी जा रही थी. घटना के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं से जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है.
