UPTak Baithak Logo

महाराजगंज में क्या डीजल-पेट्रोल के लिए मांगे जा रहे हैं कागज? वायरल वीडियो से फैली अफरा-तफरी

ADVERTISEMENT

Maharajganj Fuel Crisis: महाराजगंज में डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों और सख्ती के बीच स्थिति चर्चा में है. नेपाल बॉर्डर इलाके में तस्करी रोकने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम बनाई है.

social share
google news

Maharajganj Fuel Crisis: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के महाराजगंज जिले से डीजल और पेट्रोल को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद माहौल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. महाराजगंज, जो नेपाल बॉर्डर से सटा इलाका है, वहां डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता और सप्लाई को लेकर लोगों में भ्रम और चिंता का माहौल देखा जा रहा है. कुछ जगहों पर लोगों को डब्बा लेकर लंबी कतारों में खड़े देखा गया, जिससे स्थिति और भी चर्चा में आ गई है.