UPTak Baithak Logo

यूपी में शिक्षकों को मिला ऐसा फरमान कि मच गया बवाल, अब टीचिंग छोड़ भूसा उठाएंगे टीचर्स?

ADVERTISEMENT

UP Teacher Protest: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों को भूसा इकट्ठा करने जैसे गैर-शैक्षिक कार्य में लगाए जाने के आदेश से विवाद खड़ा हो गया है. शिक्षक संगठनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए इसे उनकी गरिमा और मूल शिक्षण कार्य के खिलाफ बताया है.

social share
google news

UP Teacher Protest: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों को उनके शैक्षणिक कार्यों से हटाकर भूसा इकट्ठा करने जैसे गैर-शैक्षिक कार्यों में लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है. इस आदेश को लेकर शिक्षक समुदाय में असंतोष बढ़ गया है, क्योंकि उनका मानना है कि उनका मुख्य दायित्व बच्चों को शिक्षा देना है, न कि इस तरह के कार्यों में शामिल होना. कई शिक्षकों ने कहा है कि भीषण गर्मी में घर-घर जाकर भूसा एकत्र करना उनके मूल कर्तव्यों से उन्हें दूर कर रहा है, जिससे उनकी गरिमा और कार्यक्षमता दोनों प्रभावित हो रही हैं.