सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम को कोर्ट से बड़ी राहत, दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा पर लगी रोक
Abdullah Azam Court Relief News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम खान को दो पासपोर्ट मामले में बड़ी राहत मिली है.
ADVERTISEMENT

अब्दुल्लाह आजम (File Photo)
Abdullah Azam News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम खान को दो पासपोर्ट मामले में बड़ी राहत मिली है. रामपुर की एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने अब्दुल्लाह आजम की अपील स्वीकार करते हुए मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा सुनाई गई 7 साल की सजा को खारिज कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है.
