UPTak Baithak Logo

शादीशुदा लड़की का तलाक करा पार्षद पति हाजी अफजाल उससे करा रहा गंदा काम! बिस्तर पर नोटों की गड्डियों संग लेटी नजर आई महिला

Meerut News: मेरठ में AIMIM पार्षद पति हाजी अफजाल पर महिला की बेटी को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगा है. नोटों की गड्डियों के साथ युवती के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
google news

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने वार्ड नंबर-81 से AIMIM पार्षद पति हाजी अफजाल पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर उसकी ससुराल से ले जाकर उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें वह नोटों की गड्डियों के साथ दिख रही है जिसके बाद से इलाके में बवाल मच गया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एसएसपी कार्यालय के निर्देश के बाद आरोपी पार्षद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.