मऊ में CM योगी का बड़ा हमला, बोले - अब यूपी में कोई गरीब की जमीन छीनने की हिम्मत नहीं कर सकता, वरना सीधा बुलडोजर चलेगा!
ADVERTISEMENT
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में 114 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विपक्ष और माफियाओं पर कड़ा हमला बोला.
UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में आयोजित एक बड़े विकास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और माफिया तत्वों पर जोरदार हमला बोला. यह कार्यक्रम 392 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 114 जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए आयोजित किया गया था. अपने संबोधन में सीएम योगी ने राज्य की कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और सरकार की नीतियों को लेकर विस्तृत बात रखी. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब उत्तर प्रदेश में गरीबों, व्यापारियों और किसानों की जमीन पर कब्जा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
